फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crescendo-2019: Winners get the prize

क्रिसेंडो-2019: विजेताओं को मिला पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crescendo-2019: Winners get the prize
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव क्रिसेंडो के समापन अवसर पर विनर ऑफ द ईयर रहे वैच 2015-16 के छा?
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज का तीन दिवसीय 11वां वार्षिक समारोह क्रिसेंडो-2019 शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना सिटी, मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्रो. एसआर सक्सेना, डॉ. साधना अवस्थी, डॉ. यतेंद्र सिंह, डॉ. एसएस भंडारी, डॉ. शहजाद और जीबी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया और विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया। कार्यक्रम में 2018-19 एमबीबीएस बैच के छात्र मो. कैफ को फिजियोलॉजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रो.आईडी सक्सेना मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डॉ. एसआर सक्सेना ने प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि प्रयास होगा कि तीनों राजकीय मेडिकल कालेजों के मध्य प्रतिस्पर्द्धा वाले कार्यक्रम संयुक्त रूप से हो। इस दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल कालेज के डॉक्टर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बास्केट बाल में विजेता
हल्द्वानी। बास्केट बाल में महिला वर्ग में पहले स्थान पर 2018-19 बैच रहा, जबकि पुरुष वर्ग में 2018-19 का बैच। क्रिकेट में महिला वर्ग में पहले स्थान पर 2017-18 और पुरुष वर्ग में 2018-19 का बैच रहा है। खो-खो महिला वर्ग में पहले स्थान पर 2015-16 का बैच रहा। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर 2018-19 औरफुटबाल में पुरुष वर्ग में 2015-16 का बैच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस के विजेता
टेबल टेनिस एकल महिला वर्ग में आयुषी सिंह और युगल वर्ग में आकृति सिंह नेगी व कृति अग्रवाल विजेता रहीं। टेबल टेनिस एकल पुरुष वर्ग में अरुण जलाल और युगल वर्ग में अरुण पालीवाल व अरुण जलाल की टीम पहले पायदान पर रही। टेबल टेनिस मिश्रित डबल वर्ग में आकृति सिंह नेगी और दीपक दुम्का की टीम जीती।
बैडमिंटन के विजेता
बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में लायबा एमन और युगल वर्ग में लायबा एमन और ऋचा नौटियाल की टीम ने जीत पाई। जबकि बैडमिंटन मिश्रित युगल में ऋचा नौटियाल और ऋषभ जोशी की टीम विजयी रही। बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर सचिन भाष्कर व और युगल वर्ग में सचिन नेगी और सचिन भाष्कर की टीम विजेता रही।
एथलेटिक्स में विजेता
पुरुष और महिला वर्ग में हुई एथलेटिक्स 100 मीटर रेस में प्रतिष्ठा नौटियाल और रोहित नेगी पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में प्रतिष्ठा नौटियाल और अक्षय मिश्रा पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में आकांक्षा गोस्वामी और अक्षय मिश्रा विजेता रहे। 800 मीटर रेस में अदिति व अक्षय मिश्रा जीते। रिले रेस में अदिति और रोहित नेगी विजेता रहे। 1500 मीटर रेस में अक्षय मिश्रा विजेता रहे। लंबी कूद महिला वर्ग में स्वाती और पुरुष वर्ग में मनमोहन मेहरा विजेता रहे। डिस्क थ्रो में प्रियंका और आदित्य रयान जीते।

कविता लेखन के विजेता
हिंदी कविता लेखन में रितिका बिष्ट और हिंदी लेखन में प्रिया शर्मा विजेता रहीं। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंजू जोशी जबकि अंग्रेजी रचनात्मक लेखन में हिमांशु तिवारी पहले स्थान पर रहे। अंग्रेजी कविता में कार्तिक विजेता रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोलो सांग में सचिन नेगी, युगल गायन में ऋषभ जोशी और राहुल जोशी, सोलो डांस में आस्थान जीतीं। वहीं युगल नृत्य में सोनिका मेहरा और प्रिंसी सैनी पहले स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस में सफल टीम को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed