Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cream Powder Ghisni Kilai Nai...

Nainital News: क्रीम पौडरा घिसनी किलै नै ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cream Powder Ghisni Kilai Nai...
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में लोकगायकों ने रविवार की शाम को अपने सुरों से सजा दिया। पिथौरागढ़ से पहुंचे कैलाश कुमार ने रंगीलो म्यर मुन्स्यारा... और खिड़की में भै रोली... गाकर दर्शकों को खूब नचाया। राकेश खनवाल ने क्रीम पौडरा घिसनी किलै नै ... और दन्या से पहुंचे बलवीर सिंह राणा ने चूड़ी त्यार हाथ में खनकनी... गाकर वाहवाही लूटी। लोक गायिका कल्पना चौहान और दीपिका ने भी लोकधुनों पर दर्शकों को खूब थिरकाया।
विज्ञापन

पांच दिनी उत्सव के दूसरे दिन लोकनृत्य प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मोहित, स्मृति अधिकारी व पूजा मेहता और जूनियर वर्ग में वैष्णवी, प्रिशा व शानवी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। स्पर्धा के निर्णायक कोरियोग्राफर अंकित और रंगकर्मी मोहन पांडे थे। महोत्सव में पहुंचे पिथौरागढ़ के कलाकारों ने छोलिया नृत्य दिखाकर दर्शकों को सोर घाटी के दर्शन कराए।
विज्ञापन

आयोजक गोविंद दिगारी और खुशी दिगारी ने बताया कि सोमवार 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर कलाकारों को प्रोत्साहित करेंगे। बताया कि आयोजन 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान उत्तराखंडी परिधान एवं आभूषण प्रतियोगिता, छोलिया दलों की प्रस्तुति और कलाकारों की मशकबीन नाइट भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुमाऊं-गढ़वाल के गायक देंगे प्रस्तुति
रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में गोविंद दिगारी ने बताया कि महोत्सव में कुमाऊं और गढ़वाल के गायक चार चांद लगाएंगे। स्टार नाइट में इंदर आर्या, श्वेता माहरा, ममता आर्या, कमला देवी, दीक्षा ढौंडियाल, साक्षी काला, ललित मोहन जोशी, कमल मेहरा, श्वाति भट्ट, सत्येंद्र गंगोला की प्रस्तुति होगी। हरीश भट्ट, हेमलता भट्ट, बाल कलाकार वैदेही और पवनदीप राजन, चेतना भारद्वाज की भी लोगों को अपने सुरों से मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed