फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crawd in Garjiya Temple Ramnagar

गर्जिया मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crawd in Garjiya Temple Ramnagar
रामनगर गर्जिया मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। होली के बाद और मार्च के तीसरे रविवार को गर्जिया मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों को घंटों कतार में खड़ा होकर दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुलिस बल को लगाना पड़ा और सभी को कतारबद्ध दर्शन कराए गए। भक्तों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर रौनक दिखी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते मंदिर के आसपास दुकानदारी ठप हो गई थी। व्यापारियों को अब अप्रैल में आ रहे नवरात्रों पर बिक्री होने की आस है। नवरात्रों से पहले ही होली खत्म होने के बाद रविवार को एकाएक भक्तों को रेला गर्जिया मंदिर पहुंच गया। गर्जिया मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति को पुलिस बुलानी पड़ी। भक्तों की भीड़ देखते हुए गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने सभी को कतारबद्ध होकर दर्शन कराए। व्यापारी शंकर पांडेय ने बताया कि अरसे बाद मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed