फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Craud of Tourist in Nainital

नैनीताल में लगा सैलानियों का जमावड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Craud of Tourist in Nainital
नैनीताल। वीकेंड पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों भीड़ को देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। पूरे दिन पर्यटक स्थलों पर सैलानी मौज मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही नैनीताल में सैलानियों की ठीक ठाक आवक रही। दोपहर तक नगर में पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। दिन से शाम तक मॉलरोड, पंत पार्क, भोटिया बाजार, तिब्बती बाजार, चार्ट बाजार, बैंड स्टैंड व बड़ा बाजार में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। क्राफ्ट बाजार में भी पूरे दिन पर्यटकों ने खूब खरीदारी की। पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या से नगर में बार-बार जाम लगने से पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केबिल कार का दिनभर में 500 पर्यटकों ने आनंद लिया वहीं दूसरी ओर केव गार्डन में 450, चिड़ियाघर में 682 वयस्क, 94 बच्चे पहुंचे। टिफिनटॉप से लेकर बारापत्थर तक घुड़सवारी करने 200 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। देर शाम तक पर्यटकों ने स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, हनुमानगढ़ी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दीदार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed