{"_id":"6a69112725f63ae49c0936b1","slug":"cow-devotees-outraged-upon-seeing-the-condition-of-cows-in-the-cowshed-haldwani-news-c-337-1-ha11020-135059-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गोशाला में गायों की हालत देख भड़के गोभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गोशाला में गायों की हालत देख भड़के गोभक्त
Wed, 29 Jul 2026 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा स्थित गौशाला में कीचड़ में घूम रहे गोवंश। संवाद
- फोटो : Samvad
हल्द्वानी। कीचड़ में बैठे बेज़ुबान, खाली नांदें और खुला आसमान...। मंगलवार को नगर निगम की राजपुरा स्थित गोशाला का यह नजारा देखकर गोसेवकों का खून खौल उठा। नगर निगम और पशुपालन विभाग की इस लापरवाही पर गोसेवकों ने एतराज जताते हुए अफ़सरों को मौके पर बुलाकर जमकर खरी-खोटी गई।
गो रक्षक जोगेंद्र राणा जोगी के नेतृत्व में गोभक्त गोशाला पहुंचे। गोशाला का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। सैकड़ों गोवंश कीचड़ और दलदल में खड़े थे। सिर पर छाया नहीं, धूप-बारिश सीधे गो माता पर पड़ रही थी। खाने-पीने की नांदें खाली पड़ी थीं। पानी तक नसीब नहीं हो रहा था।
लापरवाही से गुस्साए गोसेवकों ने तुरंत नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर सह आयुक्त, नगर निगम इंस्पेक्टर और पशुपालन विभाग के डॉक्टर को मौके पर बुलाया। सभी को गोशाला की बदहाल स्थिति दिखाई और फौरन व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
गो सेवकों ने अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में गोशाला की हालत नहीं सुधरी और गायों की देखभाल की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो गोसेवक सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बेजुबानों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विरोध करने वालों में विजय जोशी, लाल सिंह बाफिला, राधेश्याम रावत, राजा बाली, हितेश शर्मा, दीपांशु पोखरिया आदि गोसेवक मौजूद रहे। संवाद