फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid Vaccination in nainital

जिले में आठ हजार से ज्यादा पहली व एक लाख से ज्यादा लोग दूसरी डोज से वंचित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in nainital
Covid Vaccination in nainital
नैनीताल। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद भी जिले में आठ हजार से ज्यादा लोग पहली और एक लाख से ज्यादा लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं। यह स्थिति तब है जबकि प्रदेश में बूस्टर डोज लगने लगी है और संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। विभाग ने जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7 लाख 77 हजार 984 को लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के 7 लाख 69 हजार 494 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 6 लाख 39 हजार 284 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है। जिले में अब भी 8490 लोग वैक्सीन की पहली और 1 लाख 38 हजार 700 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 61 हजार 727 किशोर किशोरियों को लगनी है वैक्सीन
नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 15 से 17 वर्ष के 61 हजार 727 किशोर किशोरियों को वैक्सीन लगाई जानी है। मंगलवार तक जिले में 36 हजार 324 किशोर किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

जिले में 7 लाख 59 हजार 682 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जो बाद में बढ़कर 7 लाख 77 हजार 984 हो गया। लोगों को वैक्सिनेशन के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिला कंट्रोल रूम और ब्लाक स्तर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लोगों से संर्पक कर रहे हैं।
डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed