फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covaxin only available for second dose recipients

कोवाक्सिन सिर्फ दूसरी डोज लगाने वालों के लिए ही उपलब्ध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Covaxin only available for second dose recipients
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जनपद में टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक जनपद में 86.6 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है हालांकि दूसरी डोज लगाने वालों का प्रतिशत अभी काफी कम है। इधर, काफी समय से कोवाक्सिन की पहली डोज अब नहीं आ रही, जिससे कोवाक्सिन की डोज लगाने वाले निराश हैं हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविशील्ड की डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के 6 सितंबर तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 87.9 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि दूसरी डोज 28.4 प्रतिशत लोगों को ही लगी है। नैनीताल जनपद में 86.6 प्रतिशत को पहली, 30.2 प्रतिशत को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन

कुमाऊं के अन्य जनपदों पर देखा जाए तो एक मात्र बागेश्वर जिला 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन कर चुका है। हालांकि दूसरी डोज लगाने वालों का प्रतिशत भी यहां 43.7 प्रतिशत ही है। चंपावत में पहली डोज 90.2 और दूसरी 34.5 प्रतिशत को लगी है। अल्मोड़ा में 89 प्रतिशत को पहली डोज, 36.1 प्रतिशत को दूसरी, पिथौरागढ़ में 86.3 प्रतिशत को पहली, 31.3 प्रतिशत को दूसरी डोज, ऊधमसिंह नगर में 80.7 प्रतिशत को पहली और 17.4 प्रतिशत को ही दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोविशील्ड की 90 हजार डोज और कोवाक्सिन की दूसरी डोज के लिए 15850 डोज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोवाक्सिन नहीं आने की वजह से वर्तमान में कोविशील्ड की डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed