फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Court acquitted the accused of POCSO Act

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Court acquitted the accused of POCSO Act
हल्द्वानी। कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक युवक डेढ़ साल तक जेल में रहा और बाद में कोर्ट ने उसे दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। थाने में जिस महिला ने बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी उसने और पीड़िता ने भी कोर्ट में अपराध होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने नौ जून 2021 को काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर में महिला ने क्षेत्र के रहने वाले आयुष उर्फ नानू पर आरोप लगाया था कि बहाने से उनकी नाबालिग बेटी को घर से ले गया था और दुष्कर्म कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नौ जून को ही उसे गिरफ्तार कर लिया था और तभी से आयुष जेल में था। 24 जुलाई 2021 को मामला कोर्ट में पहुंचा और चार मार्च 2022 से सुनवाई शुरू हुई। युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से सरकार की ओर से अधिवक्ता राजन सिंह मेहरा को नियुक्त किया गया। अधिवक्ता ने बताया कि मामले में पांच से सात गवाह पेश किए गए। सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां ने कोर्ट में अपराध होने की बात से इंकार किया है। सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो कोर्ट नंदन सिंह की कोर्ट ने युवक को दोषमुक्त करते हुए बरी करने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed