फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Country-expats continue to question people

शहर से आए लोगों की पूछताछ को घर-घर पहुंची टीम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Country-expats continue to question people
NA - फोटो : AMAR UJALA
भीमताल (नैनीताल)। देश-विदेश से मार्च में वापस गांव आए लोगों की पूछताछ में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर जुट गए हैं। बाहर से आए लोगों की जानकारी लेने के लिए गठित की गई टीम लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ले रही हैं। सीडीपीओ कमला कोरंगा ने बताया कि भीमताल ब्लाक की ग्राम पंचायतों में देश-विदेश से वापस आए लोगों का आंकडा जुटाया जा रहा है। साथ ही बाहर से आए लोगों की स्वास्थ्य की जांच डॉक्टरों की ओर से की जा रही हैं। कमला ने बताया कि बाहर से आए लोगों को 14 दिन तक घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बुखार, सर्दी जुकाम का वायरल होने की सूचना देने को कहा जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के प्रति गंभीर होकर घरों के अंदर ही रहने को कहा है। ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हो सके। इस दौरान बबली मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed