{"_id":"d9a3ceb00dc776dba81f2b602114da63","slug":"counselling-will-be-in-the-first-week-of-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी पहले हफ्ते में होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी पहले हफ्ते में होगी काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 24 Jan 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
एलटी में पदोन्नति के लिए शिक्षकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में इन दिनों पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
फरवरी पहले हफ्ते में पदोन्नत शिक्षकों की काउंसलिंग होने जा रही है। जबकि 27 और 28 जनवरी को पदोन्नत शिक्षकों की सूची विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुषमा सिंह ने बताया कि बेसिक के 30 प्रतिशत पदोन्नति कोटे से हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, संस्कृत विषयों में पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
काउंसलिंग में संबंधित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के बाद उनसे पांच विद्यालयों के विकल्प लिए जाएंगे। बेसिक से एलटी स्नातक वेतनक्रम के लिए मंडलीय कार्यालय को 1500 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे।
उन्होंने बताया कि मंडल के सामान्य विषय के शिक्षक सरप्लस होने के कारण पुरुष और महिला शाखा में कोई भी पदोन्नति नहीं हो पा रही है।