फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corruption case against retired bank manager in haldwani

Haldwani: सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का केस, शिकायत मिलने पर एक साल से चल रही थी विजिलेंस की जांच

Fri, 30 Aug 2024 09:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 09:44 AM IST
सार

ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के रूप में तैनात रहे राकेश कुमार सोनी के खिलाफ विजिलेंस ने हल्द्वानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Corruption case against retired bank manager in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के रूप में तैनात रहे राकेश कुमार सोनी के खिलाफ विजिलेंस ने हल्द्वानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस जांच में आया है कि सोनी की संपत्ति आय से 41.2 प्रतिशत अधिक है। सोनी वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए हैं।

बता दें कि राकेश कुमार सोनी जिला सहकारी बैंक में ऊधमसिंह नगर में प्रबंधक के रुप में तैनात थे। आरोप था कि उन्होंने किच्छा, सितारगंज, रुद्रपुर आदि जगह बैंक प्रबंधक रहते हुए खूब संपत्ति अर्जित की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, लड़की बोलीं- आरोपी ने मुझे घरवालों से दूर किया

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में एक व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की कि जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार सोनी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद विजिलेंस ने गुप्त जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिलने के बाद विजिलेंस ने शासन को पत्र भेजकर सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच कराने का निवेदन किया।

वर्ष 2021 में विजिलेंस ने वर्ष 2010 से 2021 तक की अर्जित आय की जांच की। जांच में पाया कि सोनी के पास आय से 41.2 प्रतिशत संपत्ति अधिक है। उधर संपत्ति अधिक निकलने पर विजिलेंस के हल्द्वानी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जिला सहकारी बैंक ऊधमसिंहनगर के प्रबंधक रहते हुए राकेश कुमार सोनी की आय की जांच की गई। जांच में उसकी संपत्ति आय से अधिक निकली। इस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
-अनिल मनराल, सीओ विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed