फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   misdeed of a nurse on the pretext of marriage in haldwani

Uttarakhand News: शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, लड़की बोलीं- आरोपी ने मुझे घरवालों से दूर किया

Thu, 29 Aug 2024 07:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

पिथौरागढ़ निवासी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मना कर दिया। मुखानी थाने में तहरीर देते हुए पिथौरागढ़ निवासी युवती ने कहा कि वह हल्द्वानी में नर्स है। मुखानी थाना क्षेत्र में वह किराये पर रहती है। 

विज्ञापन
misdeed of a nurse on the pretext of marriage in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ निवासी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मना कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 504 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखानी थाने में तहरीर देते हुए पिथौरागढ़ निवासी युवती ने कहा कि वह हल्द्वानी में नर्स है। मुखानी थाना क्षेत्र में वह किराये पर रहती है। कहा कि मूल पिथौरागढ़ और हाल कठघरिया निवासी चेतन सिंह निर्खुपा ने अगस्त 2021 में अपनी बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी के एक होटल में बुलाया। यहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी का आश्वासन भी दिया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी चेतन के खिलाफ आईपीसी 376 और 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी ने मुझे घरवालों से दूर किया
इसके बाद युवक ने मुझे मेरे घरवालों से बात करने और घर जाने से मना कर दिया। आरोपी ने मुझे पूर्ण विश्वास में लेकर मुझे मेरे घर वालों से भी दूर किया। जब भी मेरे लिए कोई रिश्ता मेरे घर वाले देखते तो यह घर में बता देने की धमकी देता था। इस वर्ष दो जून को चेतन उसके किराये के कमरे में आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब चेतन से शादी के लिए कहा तो उसने बात करना बंद कर दिया। बाद में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब धमका रहा आरोपी
युवती ने कहा कि जब उसने युवक के घर वालों से बात की तो उन्होंने भी चेतन से शादी कराने को मना कर दिया। दो अगस्त को चेतन आया लेकिन मैंने कमरा नहीं खोला। चार अगस्त को उसने कार्यक्षेत्र में आकर कर मुझे धमकाया और मेरे चरित्र पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed