फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corporation and administration team arrived with heavy police force to remove encroachment

Nainital News: भारी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम और प्रशासन की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Corporation and administration team arrived with heavy police force to remove encroachment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। रविवार को हुए बवाल के बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम भारी पुलिस फोर्स लेकर अतिक्रमण हटाने बाजार में पहुंची। दो व्यापारियों का टीम ने सामान भी जब्त किया। व्यापारी सामान उतारने के लिए निगम की गाड़ी पर चढ़ गए। इस पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो व्यापारियों को पकड़कर निगम की गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद व्यापारी बैकफुट पर आ गए। टीम ने एक घंटे तक बाजार में अभियान चलाया।

रविवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा था। प्रशासन और निगम की टीम को दो घंटे घेर लिया था। साथ ही जब्त किया सामान भी छीन लिया था। इसके बाद सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाने बाजार में पहुंची। इससे पहले नगर निगम ने सुबह से ही बाजार में अतिक्रमण को लेकर मुनादी करा दी थी।
विज्ञापन


टीम ने जैसे ही बाजार से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। व्यापारी फिर विरोध में उतर आए। इस दौरान दो व्यापारियों का सामान जब्त कर निगम की गाड़ी में रखा गया। जैसे टीम आगे बढ़ी, दोनों व्यापारी नगर निगम की गाड़ी पर चढ़ गए। उन्होंने अपना सामान नीचे फेंकना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए नगर आयुक्त ने पुलिस की मदद से दोनों व्यापारियों को पकड़कर गाड़ी में बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अन्य व्यापारी बैकफुट पर आ गए। उन्होंने अपना सामान सड़क से अंदर करना शुरू कर दिया। इस दौरान निगम की टीम ने पांच व्यापारियों का चालान कर 1500 रुपये भी वसूल किए। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स और निगम कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed