{"_id":"5e9f3d1e8ebc3e90a654102c","slug":"corona-six-patients-admitted-to-sth-recovered-haldwani-news-hld3807916129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : एसटीएच में भर्ती छह मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : एसटीएच में भर्ती छह मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के छह मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। इनमें तीन हल्द्वानी और तीन यूपी के अमरोहा के हैं। सभी को मंगलवार को मोतीनगर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। वे वहां 14 दिन की निगरानी में रहेंगे। अस्पताल में अभी सात अन्य रोगियों का इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल रुद्रपुर से तीन अप्रैल को तीन रोगियों (उम्र 20 से 32 वर्ष) को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। ये लोग हल्द्वानी के बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। चार अप्रैल को तीन और रोगी (उम्र 17 से 18 वर्ष) को फैसिलिटी क्वारंटीन बागजाला गौलापार में भर्ती कराया गया था। ये अमरोहा के रहने वाले हैं। कोविड-19 के पॉजिटिव रोगियों के इलाज के 15 दिन बाद 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के सैंपल की दो बार जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई। उनकी अन्य रिपोर्ट भी ठीक आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने जताई खुशी
कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों के स्वस्थ होने पर डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन ने खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोविड-19 के छह रोगी स्वस्थ होकर जा रहे हैं। अभी पॉजिटिव सात रोगी भर्ती हैं जो जल्द ही स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होकर जाएंगे। रोगियों के डिस्चार्ज के समय एमएस डॉ. अरुण जोशी, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. यतींद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार, मेडिसिन विभाग के पीजी के छात्र व छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
91 लोगों के भेजे सैम्पल
जिले से मंगलवार को 91 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। मंगलवार को 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में 31 मरीज भर्ती हैं। जिनमें सात मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। रामनगर अस्पताल में 17 लोग आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मोतीनगर क्वारंटीन सेंटर में 53, टीआरसी मल्लीताल में 12, समेत 326 लोगों को जिले में विभिन्न जगह पर क्वारंटीन किया गया है। यहां से 261 लोगों को छुट्टी भी दी गयी है
13 मरीजों का चल रहा था इलाज
एसटीएच में कोरोना पॉजिटिव 13 मरीजों का इलाज चल रहा था। इनमें नौ रोगी नैनीताल जिले से रिपोर्ट हुए थे। चार अप्रैल को ही नैनीताल जिले में एक साथ पांच रोगी रिपोर्ट होने पर खलबली मच गई थी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वस्थ हुए लोगों को 14 दिन मोतीनगर में रखा जाएगा।