फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona positive patient dies in Neelkanth Hospital

कोरोना पाजिटिव मरीज की नीलकंठ अस्पताल में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona positive patient dies in Neelkanth Hospital
हल्द्वानी। कोविड 19 पॉजिटिव बुजुर्ग की रविवार दोपहर नीलकंठ अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग को आईसीयू में रखा गया था। नीलकंठ अस्पताल को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेन (नियंत्रित) कर दिया है।
विज्ञापन

लाइन नंबर एक बनभूलपुरा के पास मंगलपड़ाव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को शुक्रवार को उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत थी। इस शिकायत को लेकर बुजुर्ग नीलकंठ अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। नीलकंठ अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल ने परीक्षण किया। परीक्षण के बाद मरीज को एक्सरे करने की सलाह दी गई। डॉ. सिंघल ने बताया कि एक्सरे में निमोनिया की पुष्टि हुई। मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। साथ ही गाइडलाइन के अनुसार कोविड 19 का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। आईसीयू में जाने के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उसे वेंटीलेटर पर ले जाना पड़ा। रविवार को उक्त मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दोपहर में उसने दम तोड़ दिया। डॉ. सिंघल ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों को दी। देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ नीलकंठ अस्पताल को कंटेन कर दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और नीलकंठ अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अस्पताल में 46 मरीज भर्ती हैं इसलिए अस्पताल को सील न करके कंटेन किया गया है। कंटेन के तहत भर्ती मरीजों के लिए सिर्फ दवा और खाना लाने की अनुमति होगी। कंटेन के दौरान अस्पताल के बाहर कोई नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed