फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona: Only ten people will be able to attend the funeral

कोरोना : दाह संस्कार में भी दस लोग ही जा सकेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona: Only ten people will be able to attend the funeral
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना को लेकर श्मशान घाट तक पहरा लगा दिया है। अब अंतिम संस्कार में आठ से दस लोग ही जा सकेंगे। एसडीएम विवेक राय ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। कोरोना को लेकर भीड़भाड़ एकत्र नहीं होने दी जा रही है। लोगों से पुलिस और प्रशासन अनुरोध कर रहा है कि एक मीटर की दूरी बनाकर ही बात करें और किसी को स्पर्श न करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीएम राय ने बताया कि अगर किसी के यहां कोई दुखद घटना लॉकडाउन के दौरान घटती है तो उसे अंतिम संस्कार के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, मगर अंतिम संस्कार में आठ से दस लोगों से अधिक नहीं जा सकेंगे। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर किसी के आस पड़ोस में इस तरह की दुखद घटना घटी तो एक साथ जमा न हों। एक मीटर की दूरी संबंधी एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed