{"_id":"5f4d5e848ebc3eaad348c16e","slug":"corona-affected-the-state-s-economy-uniyal-haldwani-news-hld3953181172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से राज्य की आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर : उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से राज्य की आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर : उनियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ा है। कई उद्योग अभी भी बंद हैं, ऐसी स्थिति में कृषि आधारित सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अब कृषि, उद्यान आधारित सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं हैं और सरकार इस सेक्टर को मजबूत कर रही है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की तर्ज पर राज्य के किसानों को ज्यादा सब्सिडी दी जाएगी। कृषि और खेती से जुड़े समूह जो काम कर रहे हैं वे पांच लाख तक बिना ब्याज का ऋण ले सकते हैं। प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को हाई यील्ड वैरायटी के बीज देने पर काम कर रही है ताकि कम भूमि पर ज्यादा उत्पादन हो सके। बताया कि उत्तराखंड जिला योजना का 40 प्रतिशत कृषि और स्थानीय योजनाओं में खर्च कर रहा है।
हरीश रावत को वानप्रस्थ आश्रम चले जाना चाहिए
हल्द्वानी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों पर खरीद-फरोख्त के दिए गए बयान पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत को वानप्रस्थ आश्रम की ओर चले जाना चाहिए। राज्य की जनता ने उनको दो-दो जगह से चुनाव हराकर जवाब दिया है।