फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett National Park: Gomati, Kennedy and Aris will retire

Corbett National Park: गोमती, कैनेडी और एरीस होंगे सेवानिवृत्त, चार अक्तूबर को होगा शानदार विदाई समारोह

Tue, 26 Sep 2023 02:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Updated Tue, 26 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीवों के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए वन कर्मियों के साथ ही अन्य हाथी और कुत्तों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

विज्ञापन
Corbett National Park: Gomati, Kennedy and Aris will retire
कॉर्बेट पार्क की सेवानिवृत्त होने वाली गौतमी हथिनी। संवाद  - फोटो : कॉर्बेट पार्क की सेवानिवृत्त होने वाली गौतमी हथिनी। संवाद

विस्तार

एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार तय उम्र पार चुके गोमती हथिनी, स्निफर डॉग कैनेडी व एरीस को कॉर्बेट पार्क प्रशासन सेवानिवृत्त करने जा रहा है। चार अक्तूबर को बिजरानी के आमडंडा गेट पर शानदार विदाई समारोह में तीनों को विदाई दी जाएगी। सेवानिवृत्त होने के बाद तीनों कॉर्बेट में ही रहेंगे, लेकिन इनसे काम नहीं लिया लाएगा।

विज्ञापन


कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीवों के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए वन कर्मियों के साथ ही अन्य हाथी और कुत्तों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वन विभाग की ओर से जंगलों की गश्त से लेकर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर की जाने वाली कवायद के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए जिम्मेदार हाथी, बाघ, तेंदुआ आदि को रेस्क्यू करने में भूमिका निभाने के लिए इन पालतू जीवों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद इन्हें विभागीय कार्यों की सेवा में ले लिया जाता है। सेवा में लिए जाने के साथ ही इनकी उम्र को देखते हुए इनकी कार्यमुक्ति का भी दिन निर्धारित होता है। गाइड लाइन के अनुसार हाथी की काम करने लायक उम्र 65 वर्ष तथा कुत्तों की उम्र 10 वर्ष निर्धारित है। इस उम्र के बाद इन जीवों को सेवा से मुक्त कर इनकी विभाग की ओर से देखभाल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन, 60% सुरंग तैयार


हाथी दिवस पर दी जाएगी सेवानिवृत्ति
चार अक्तूबर को आयोजित होने वाले हाथी दिवस के मौके पर 65 वर्षीय हथिनी गोतमी व 10 वर्षीय स्निफर डॉग केनेडी और एरीस को सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। पार्क वार्डन अमित ग्वासकोटि के मुताबिक हाथी दिवस के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

आसाम से लाई गई थी गोमती हथिनी
पार्क वार्डन ने बताया कि हथिनी गोमती को 18 वर्ष की आयु में आसाम से कॉर्बेट लाया गया था। गोमती पिछले 47 वर्षों से विभाग में अपनी सेवा दे रही है। एनटीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक 65 से ज्यादा उम्र के हाथी से कार्य नहीं करवाया जा सकता है। दोनों स्निफर डॉग की उम्र भी 10-10 वर्ष हो चुकी है। इन दोनों ने भी पार्क की सुरक्षा व्यवस्था के तहत आठ वर्ष तक सेवाएं दी हैं। कार्यमुक्त करने के बाद गोमती से पशु चिकित्सक की सलाह पर उसके स्वास्थ्य को देखते हुए घास आदि लाने के छिटपुट काम कराए जा सकते हैं। जबकि स्निफर डॉग को किसी भी वन चौकी पर रख दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed