{"_id":"652b6148163db35d3a098223","slug":"corbett-tiger-reserve-jungle-safari-bijrani-and-garjia-zones-opened-for-tourists-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corbett Park: पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन, जंगल सफारी का उठा सकेंगे अब लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corbett Park: पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन, जंगल सफारी का उठा सकेंगे अब लुत्फ
Sun, 15 Oct 2023 09:25 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 15 Oct 2023 09:25 AM IST
सार
तीन माह बाद कॉर्बेट पार्क के खुलने पर पर्यटक उत्साहित नजर आए। जिप्सी में सवार पर्यटकों का तिलक करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया और फिर जंगल सफारी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए खोला गया बिजरानी व गर्जिया जोन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मानसून सीजन के चलते बंद किए गए बिजरानी व गर्जिया जोन को 106 दिन बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। रविवार सुबह पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी के लिए जिप्सी आई। जिनका पार्क प्रशासन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की निदेशक डॉ धीरज पांडे, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यटकों की जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन साल की बांड अवधि के बाद डॉक्टर को पीजी की अनुमति, नियम बनाने पर चल रहा विचार
विज्ञापन
आमडंडा गेट को पार्क प्रशासन की ओर से फूल मालाओं से सजाया गया। इस मौके पर जिप्सी में सवार पर्यटकों का तिलक करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। तीन माह बाद कॉर्बेट पार्क के खुलने पर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए।