फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Phato zone will open for night stay

Ramnagar: रात्रि विश्राम के लिए खुलेगा कॉर्बेट का फाटो जोन, जंगल के अंदर स्टे कर सकेंगे पर्यटक, तैयारियां पूरी

Mon, 23 Jun 2025 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अजीत प्रताप गोस्वामी, संवाद
अजीत प्रताप गोस्वामी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

कार्बेट के फाटो जोन में पर्यटक अब मानसून सीजन में भी रात्रि विश्राम का लुत्फ उठा सकेंगे। मानसून सीजन में नाइट स्टे शुरू होने के बाद इस तरह की सुविधा देने वाला फाटो पहला जोन होगा।

विज्ञापन
Corbett Phato zone will open for night stay
फाटो पर्यटन जोन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में पर्यटक अब मानसून सीजन में भी रात्रि विश्राम का लुत्फ उठा सकेंगे। मानसून सीजन में नाइट स्टे शुरू होने के बाद इस तरह की सुविधा देने वाला फाटो पहला जोन होगा।

विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला, ढेला, झिरना और बिजरानी में नाइट स्टे की सुविधा है, लेकिन मानसून सीजन शुरू होते ही 15 जून से सभी जोन में नाइट स्टे बंद कर दिया जाता है। पर्यटकों के लिए ढेला व झिरना में डे-विजिट सफारी का विकल्प रहता है। मानसून सीजन के बाद नाइट स्टे को फिर पर्यटकों के लिए खोला जाता है। वहीं फाटो जोन ने बीते कुछ वर्षों में वन्यजीवों के दीदार को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब विभाग इस साल से मानसून सीजन में यहां नाइट स्टे शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


नाइट स्टे में ये हैं व्यवस्थाएं
फाटो रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि रात्रि विश्राम के लिए 14 कमरों की व्यवस्था की गई है। इनमें तीन ट्री हाउस, पांच हट व छह कमरे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरसात अधिक होने पर जोन बंद कर दिया जाएगा। मौसम साफ रहने पर ही जोन को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल से फाटो में ढेला व झिरना की तर्ज पर नाइट स्टे भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -पीसी आर्या, डीएफओ, रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed