फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett Park Night stay closed for today

कार्बेट पार्क आज से नाइट स्टे के लिये बंद

Sun, 14 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल) Updated Sun, 14 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corbett Park Night stay closed for today

कार्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे बुकिंग सोमवार से बंद हो गयी है। बिजरानी जोन डे-विजिट के लिए 30 जून तक खुला रहेगा जबकि झिरना जोन डे-विजिट के लिये सालभर खुला रहेगा।

विज्ञापन


पार्क से सरकार को इस पर्यटक सीजन में आठ करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही पार्क में सैलानियों की आमद में भी बढ़ोतरी हुई है।

पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि सैलानियों से पार्क को इस सीजन में आठ करोड़ 29 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि बीते साल यह साढ़े सात करोड़ था। इस साल देशी सैलानियाें में 16 प्रतिशत और विदेशी सैलानियों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इस सीजन में देशी व विदेशी सहित कुल 2,45,873 सैलानी पार्क में घूमने आये। पार्क निदेशक ने बताया कि आनलाइन बुकिंग से सैलानियों का आकर्षण पार्क के प्रति बढ़ा हैै। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल तक यह राजस्व बढ़कर दस करोड़ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक सिन्हा ने बताया पिछले वर्ष 2,11,675 पर्यटक पार्क में घूमने आये थे। जिससे सरकार को सात करोड़ 29 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले साल पार्क में पांच हजार 352 विदेशी पर्यटक आए जबकि इस बार यह संख्या छह हजार के ऊपर पहुंच गयी है।


वहीं पहली बार खुले ढेला ईको टूरिज्म जोन में छह माह के अंतराल में 15 हजार पर्यटक आए।  सिन्हा ने बताया वर्षा सीजन को देखते हुए पार्क 15 जून से नाइट स्टे के लिये बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्क अब 15 नवंबर को खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed