{"_id":"605f9a598ebc3ecbe1297800","slug":"corbett-park-buzzing-with-tourists-ramnagar-news-hld419784380","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से कॉर्बेट पार्क गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से कॉर्बेट पार्क गुलजार
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। सीतावनी, बराती रौ, कॉर्बेट फॉल में भी काफी संख्या में सैलानी पहुंच गए हैं। होली के दिन सफारी बंद रहेगी, लेकिन बुधवार तक कॉर्बेट पार्क के सभी जोन में बुकिंग पूरी हो चुकी है। रिजॉर्टों में सैलानी काफी संख्या में दिखाई दे रहे हैं।
कॉर्बेट पार्क में होली के दिन को छोड़ 31 मार्च तक नाइट स्टे और डे सफारी की बुकिंग हो चुकी है।
अक्तूबर 2020 से फरवरी 2021 तक कॉर्बेट पार्क में 1.65 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। हुड़दंग, जंगल व वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर कॉर्बेट पार्क में होली के दिन 29 मार्च को सुबह और शाम की पाली में बिजरानी, ढेला, दुर्गा देवी, गिरिजा जोन, झिरना जोन में डे सफारी बंद रहेगी।
कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे भी 29 मार्च को बंद रहेगा, जो भी पर्यटक कॉर्बेट में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेंगे, वे 29 मार्च की सुबह हर हाल में बाहर आ जाएंगे। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि होली के दिन कॉर्बेट को बंद रखा गया है। कॉर्बेट के भीतर वन चौकियों में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।