फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett management hunter assigned to the police

कार्बेट प्रबंधन ने पुलिस को सौंपा शिकारी

Wed, 06 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 06 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corbett management hunter assigned to the police
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पांच बाघों के शिकार के मामले में एक शिकारी हत्थे चढ़ा। इसके बाद खुफिया और पूछताछ अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस पर कार्बेट पार्क प्रबंधन ने शिकारी को हरिद्वार पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


14 मार्च को उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने पांच बाघों की खाल के साथ शिकारी को हरिद्वार क्षेत्र में पकड़ा था। मामले में एक शिकारी रामचंदर हत्थे चढ़ा था। इसके बाद दूसरे शिकारियों को पकड़ने के लिए केंद्र की वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और पुलिस की भी टीम लगी थी।
विज्ञापन


डब्ल्यूसीसीबी की सूचना के बाद दूसरे शिकारी प्रताप बावरिया उर्फ नत्थू कोे टीम को हरिद्वार क्षेत्र में पकड़ा। प्रताप से कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। इस पर उसे हरिद्वार पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई में एसडीओ आरके तिवारी, बृज बिहारी शर्मा, संजय पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से दूसरे शिकारी फिर भागे
हल्द्वानी। बताया जाता है कि प्रताप को पकड़ने की खबर उसके दूसरे साथियों को लग गई। ऐसे में वह फिर भाग खड़े हुए। पर इस बार शिकारियों के नाम से लेकर दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ टीम को लगी है। जिसके आधार पर आगे उनके हत्थे चढ़ने की संभावना वनाधिकारी लगाये हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed