{"_id":"578e8b134f1c1b1a7fc4bc54","slug":"cookery-abundance-of-illegal-food-stalls","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश में अवैध फूड स्टालों की भरमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश में अवैध फूड स्टालों की भरमार
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सैंपलिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया पखवाड़ा के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को नगर के होटल ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज के पास लगे तीन ठेलों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजने के साथ ही टीम ने नुमाइश में लगे 14 फूड स्टालों को नोटिस जारी किया। कालाढूंगी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान से घी का सैंपल भी टीम ने लिया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में टीम सबसे पहले रोडवेज स्टेशन के पास पहुंची। यहां टीम को तीन ठेलों में गंदगी मिली। टम्टा ने तीनों का चालान कर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति अभिहित अधिकारी नैनीताल को भेजी है। कुसुमखेड़ा चौराहे पर बगैर लाइसेंस चाट आदि बेच रहे चार ठेलों पर चालान की कार्यवाही कर खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया।
मिलावट की आशंका के चलते कालाढूंगी रोड स्थित त्रिलोक नारायण जनरल स्टोर से टीम ने कृष्णा ब्रांड घी का सैंपल लिया। एमबी इंटर कालेज और गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में लगी नुमाइश में 14 फूड स्टाल बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचते पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए गए। टम्टा के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा।