फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Convocation coordinating Kuvivi

दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटा कुविवि

Mon, 31 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Mon, 31 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 नवंबर को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में होने जा रहे 12वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह में वर्ष 2014 के पीएचडी धारकों को उपाधियां प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


कुलसचिव प्रो.डीसी पांडे ने बताया कि समारोह की सफलता के लिए पहले चरण में अल्मोड़ा परिसर के निदेशक प्रो.आरएस पथनी को विभिन्न कमेटियों के गठन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन


जिससे के कमेटी से जुड़े सभी लोग अपना कार्यों का निर्वहन समयानुसार शुरू कर सके। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2014 में स्नातक व परास्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल प्रदान किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे को निर्देश दिये गये हैं कि वह शीघ्र स्नातक स्तर पर हर संकाय में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 10 छात्रों की सूची तथा परास्नातक स्तर में भी हर विषय में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र -छात्राओं की सूची उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों के बारे में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर समारोह को सफल बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मियों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


विवि में डा.बीसी जोशी, प्रकाश चंद्र पांडे, कमलापति पांडे समेत अन्य लोग तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें इससे पूर्व 10 अगस्त 2011 में 11वां दीक्षांत समारोह डीएसबी परिसर नैनीताल में आयोजित किया गया था तब समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति स्व.एपीजे अब्दुल कलाम पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed