फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conversation between Chief Hostel Superintendent RG Nautiyal and former MP Maneka Gandhi audio goes viral

Uttarakhand: मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- मैडम! हॉस्टल के पास तो हम नहीं बनने देंगे डॉग शेल्टर

Sat, 04 Jan 2025 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के गर्ल्स हॉस्टल में डॉग शेल्टर बनाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के बीच शुक्रवार बात हुई। जानिए क्या हुई बात-

विज्ञापन
Conversation between Chief Hostel Superintendent RG Nautiyal and former MP Maneka Gandhi audio goes viral
मेनका गांधी को आरजी नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के गर्ल्स हॉस्टल में डॉग शेल्टर बनाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के बीच शुक्रवार बात हुई। डॉ. नौटियाल ने साफ कर दिया कि गर्ल्स हॉस्टल के पास तो शेल्टर नहीं बनने दिए जाएंगे। जो बने भी हैं, वे हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

दरअसल मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 से अधिक कुत्ते घूमते हैं। यहां एनिमल वेलफेयर के नाम पर डॉग के लिए शेल्टर बनाने की बात हो रही थी। लेकिन डॉ. नौटियाल इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। अब यह मामला मेनका गांधी के पास पहुंचा। शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बातचीत वायरल हो गई। इसमें मेनका गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के अंदर एक साल से अधूरे पड़े शेल्टर के पूरा नहीं होने पर सवाल उठाए तो डॉ. नौटियाल ने भी दो टूक जवाब दे दिया। बाद में मेनका गांधी ने यह कहकर बात खत्म की कि जो ठीक है, वह वैसा ही करें।

विज्ञापन


जानिए क्या हुई बात-

मेनका गांधी- वो जो शेल्टर बनाने की आपने इजाजत ली थी, वह अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ।
डॉ. नौटियाल- मैडम, जहां वो शेल्टर बनाना चाह रहे हैं, वहां नजदीक में गर्ल्स हॉस्टल है। मैडम रीना भारद्वाज प्लान कर रही थीं।
मेनका गांधी- आधा तो बन गया था ना।
डॉ. नौटियाल- नहीं मैम, हम हॉस्टल के अंदर तो एलाऊ नहीं कर सकते हैं।
मेनका गांधी- हॉस्टल के अंदर है या कैंपस में?
डॉ. नौटियाल- नहीं मैम, हॉस्टल के अंदर बना रही हैं वह। कैंपस के अंदर उन जगहों पर शेल्टर नहीं रख सकते, जहां गर्ल्स रहती हैं।
मेनका गांधी- जब बन रहा था, प्रिसिंपल ने ऑर्डर दिया था एक साल हो गया, तब आपने कुछ नहीं बोला। आधा बन गया तो आपने ऐसा किया। मैं डिस्टर्ब हो रही हूं। आप हर चीज में टांग अड़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नौटियाल- मैम इसलिए कि हम हॉस्टल के अंदर बच्चों को कटवा नहीं सकते हैं।
मेनका गांधी- मैं बच्चों को कटवाने के लिए नहीं कर रही हूं, जब एक दफा कोई चीज तय हो गई है।
डॉ. नौटियाल- कोई तय नहीं हुआ था मैम, जबर्दस्ती कराया जा रहा था काम। मैम आप जांच करा सकती हैं इसकी।
डॉ. नौटियाल- मुझे धमकी मिल रही है कि ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे।
मेनका गांधी- ये सब झूठ है, शेल्टर तो बनना ही है ना।
डॉ. नौटियाल- शेल्टर हॉस्टल के अंदर नहीं बनने देंगे मैम, यह क्लियर है।
मेनका गांधी- जहां भी बनना है, बनना तो है।
डाॅ. नौटियाल- हमने एक सर्वे किया था कि कहां बनना है लेकिन जगह निश्चित नहीं हुई थी। जब वो डिसाइड होगा तभी बनेगा।
मेनका गांधी- किसी कांट्रेक्टर को आर्डर दिया।
डाॅ. नौटियाल- नहीं दिया मैम, मैडम ने जबरदस्ती बुलाया।
मेनका गांधी- आपकी लड़ाई आपकी निजी लड़ाई है।
डाॅ. नौटियाल- कोई निजी लड़ाई नहीं है। आपको इस तरह का फीडबैक है तो मैं क्या कर सकता हूं।
मेनका गांधी- आपको एक शेल्टर बनाना था। आधे बनाए हैं।
डॉ. नौटियाल- एक शेल्टर में नहीं रह सकते हैं सारे डॉग। जो बने हैं वह भी हटाए जाएंगे मैम।
मेनका गांधी- आप सब कुछ जानते हैं हर चीज के बारे में ओके, नो प्राब्लम।
डाॅ. नौटियाल- ओके मैम।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed