फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Controversy over the vaccine-scuffle

टीका लगाने को लेकर हुआ विवाद-हाथापाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the vaccine-scuffle
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में टीकाकरण कराने आए एक बुजुर्ग और टीकाकरण संयोजक डॉ. दीपक जोशी के बीच टीका लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। डॉ. जोशी ने अपना मेडिकल कराकर मेडिकल चौकी में तहरीर दी है। नोकझोंक और हाथापाई की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड टीकाकरण हो रहा है। डॉ. जोशी को टीकाकरण के लिए संयोजक बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन दो सौ से साढ़े तीन सौ को टीका लगता है। शुक्रवार शाम लगभग पौने पांच बजे एक बुजुर्ग आए और टीका लगाने को कहा। डॉ. जोशी ने बताया कि टीका खत्म हो गया है और टीका नहीं लग पाएगा। उनसे शनिवार सुबह टीकाकरण के लिए आने को कहा गया। बुजुर्ग को नैनीताल जाना था और उन्होंने टीका लगाने के लिए पुन: कहा। टीकाकरण को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हो गया और जमकर नोकझोंक हुई। नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। नोकझोंक और हाथापाई की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉ. जोशी ने देर शाम सुशीला तिवारी अस्पताल में अपना मेडिकल कराया और मेडिकल चौकी में बुजुर्ग के खिलाफ तहरीर दी। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एसपी सिटी को पत्र लिखा है और टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कराने को कहा है। बुजुर्ग नेे भी प्राचार्य और पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा है। मेडिकल चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed