फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Controversy over possession of the resort

रिजॉर्ट पर कब्जे को लेकर विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Controversy over possession of the resort
रामनगर समसारा रिजॉर्ट के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। छोई स्थित समसारा रिजॉर्ट के प्रबंधन ने कुछ लोगों पर रिजॉर्ट में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसडीएम के अनुसार दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद चल रहा है। कब्जा करने वाले भी रिजॉर्ट में पार्टनर हैं। विवाद को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

समसारा रिजॉर्ट मानिला रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड का है। इसके प्रबंधक संजीव कुमार कपूर और डायरेक्टर प्रदीप त्यागी हैं। दोनों ने रिजॉर्ट एमरॉड मैनेजमेंट एंड सर्विस कंपनी को नौ साल की लीज पर दिया था। एमरॉड के प्रबंधक दिल्ली रोहिणी निवासी हिमांशु चोपड़ा और गुरदीप सिंह के अनुसार शुक्रवार को पहुंचे 50-60 लोगों ने रिजॉर्ट पर जबरन कब्जा कर लिया। डायरेक्टर प्रदीप त्यागी और स्टाफ को बाहर निकाल दिया। एमरॉड प्रबंधन की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए यहां से निकाले गए कुछ स्टाफ को वापस बुलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रबंधक संजीव कपूर दिल्ली से पहुंचे और एसएसपी को लिखित में शिकायत की। बाद में रामनगर एसडीएम से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई। एसएसपी को दी शिकायत में काशीपुर के दो और दिल्ली के एक व्यक्ति पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद है। कब्जा करने वाले भी रिजॉर्ट में पार्टनर हैं। विवाद को देखते हुए धारा 145 के तहत कार्रवाई कर एसडीएम को अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जा करने वाले भी रिजॉर्ट में पाटर्नर हैं। दोनों पक्षों में लेन-देन का विवाद चल रहा है। शांति व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस बल को तैनात किया है।
-गौरव चटवाल, एसडीएम रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed