Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contempt notice issued to DM for non-compliance of order in nainital

नामाकंन रद्द करने का मामला: आदेश का पालन नहीं होने पर डीएम को जारी किया, अवमानना नोटिस

Sat, 14 Feb 2026 12:52 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:52 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने ओखलकांडा के बडोन निवासी बचुली देवी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर जिलाधिकारी नैनीताल को अवमानना का नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Contempt notice issued to DM for non-compliance of order in nainital
नैनीताल हाईकोर्ट।

विस्तार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओखलकांडा के बडोन निवासी बचुली देवी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की ओर से पूर्व में पारित आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर जिलाधिकारी नैनीताल को अवमानना का नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ओखलकांडा की बडोन क्षेत्र पंचायत सीट की प्रत्याशी बचुली देवी का नामांकन रद्द कर दिया गया था। जिसके खिलाफ उन्होंने जिला न्यायाधीश/निर्वाचन न्यायाधिकरण के समक्ष चुनाव याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता के अनुसार बडोन क्षेत्र पंचायत सीट से नामांकन करते समय पीठासीन अधिकारी ने उनके 29 प्रपत्र प्राप्त किए। लेकिन बाद में उनका नामांकन इस आधार पर रद्द किया गया कि उनके 27 ही प्रपत्र जमा थे। याचिकाकर्ता के अनुसार दूसरे उम्मीदवार कमलेश कैड़ा जो कि विधायक की पत्नी हैं उसको लाभ पहुंचाने के लिए उनका नामांकन रद्द किया गया।
विज्ञापन


मामले में निर्वाचन न्यायाधिकरण ने जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन से सम्बन्धी मूल रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश 18 दिसम्बर 2025 को दिए थे। जो अब तक पेश नहीं किये गए हैं। 5 फरवरी 2026 को भी आदेश की पुनः पुष्टि किए जाने के बाद अनुपालन न होने पर इसे न्यायालय के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने पर अवमानना याचिका दायर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed