फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contacts started with BDC candidates before the results

Nainital News: नतीजों से पहले बीडीसी प्रत्याशियों से साधने लगे संपर्क

Thu, 31 Jul 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 31 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Contacts started with BDC candidates before the results
भीमताल(नैनीताल)। पंचायत चुनाव परिणाम आने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख पदों के दावेदारों ने बीडीसी प्रत्याशियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख के दावेदार बीडीसी का चुनाव जीतने वाले मजबूत प्रत्याशियों से संपर्क करते हुए नजर आए। साथ ही बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम आते ही प्रत्याशियों को चुनाव तक कहीं बाहर घूमने और होटलों में ले जाने की बात करते हुए दिखे। हालांकि इस बार चुनाव परिणाम दिलचस्प आने की उम्मीद है। जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख के लिए इस बार दावेदारों की होड़ लगी हुई है। हालांकि अभी भाजपा और कांग्रेस की ओर से ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम आते ही उम्मीदवार के नाम घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed