{"_id":"6a152b1bd673229f4a0affe3","slug":"constable-of-betalghat-police-station-was-arrested-while-accepting-a-bribe-of-45-thousand-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: बेतालघाट चौकी का कांस्टेबल 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने रंगेहाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: बेतालघाट चौकी का कांस्टेबल 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Tue, 26 May 2026 10:41 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 26 May 2026 10:41 AM IST
सार
भवाली थानाक्षेत्र की बेतालघाट चौकी में तैनात एक कांस्टेबल को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर खनन कार्य से जुड़े लोगों को धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी दीपक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भवाली थानाक्षेत्र की बेतालघाट चौकी में तैनात कांस्टेबल दीपक सामंत को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने सोमवार को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।वह बेतालघाट के निकट खनन कार्य में लगे मजदूरों, वाहन स्वामी और इससे जुड़े अन्य लोगों को धमकाता था। खनन से जुड़े एक युवक ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर काॅल करके शिकायत की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी सेक्टर की प्रभारी एसपी दीपशिखा अग्रवाल और उनकी टीम को बताया कि खनन के दौरान बेतालघाट में कांस्टेबल के पद पर तैनात दीपक सामंत निवासी विलहरी चकरपुर थाना खटीमा (ऊधमसिंह नगर) रोज आता है। वह लोगों को धमकाकर रुपये की वसूली करता है। उसने 65 हजार रुपये की डिमांड की। रकम नहीं मिलने पर वाहनों को चलने नहीं देने और सीज करने की धमकी दी। इस पर एसपी दीपशिखा की ओर से गठित टीम ने कई दिनों तक कांस्टेबल की गतिविधि पर नजर रखी। सोमवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने बेतालघाट पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर कांस्टेबल दीपक को रिश्वत के 45 हजार रुपये सौंपे, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन