फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress's Jai Hind rally is just a gimmick: Dabbu

कांग्रेस की जय हिंद रैली केवल नौटंकी : डब्बू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congress's Jai Hind rally is just a gimmick: Dabbu
हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने कांग्रेस की जय हिंद रैली को नौटंकी करार दिया। कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई का सबूत मांगने वाले कांग्रेसी अपने कृत्यों का पश्चाताप करने के लिए इस प्रकार की नौटंकी कर रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि अपने राष्ट्रीय नेताओं को समझाएं कि भारतीय सेना का मनोबल गिराने जैसी देशद्रोही हरकतों को छोड़ दें और राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री और देश की सेना के साथ खड़े रहें। प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने का कुत्सित प्रयास और जुम्मे के दिन सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देने की घोषणा से इनके मंतव्य साबित हो चुके हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार मानी गई। डॉ. डब्बू ने कहा कि अपनी पोल खुलने की वजह से अब ये उत्तराखंडियत का नारा देने लगे हैं लेकिन जनता इनकी असलियत जानती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed