{"_id":"652b08be08817d5b100ef9e4","slug":"congressmen-took-out-nyaya-yatra-haldwani-news-c-337-1-ha11004-2365-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कांग्रेसियों ने निकाली न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कांग्रेसियों ने निकाली न्याय यात्रा
विज्ञापन
हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करती महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्यो
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। कांग्रेस की ओर से शनिवार को स्वराज आश्रम से एसडीएम कोर्ट तक न्याय यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व महिला कांग्रेस ने किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि हल्द्वानी के पास कैसीनो संचालित हो रहा था जहां बार बालाएं पकड़ी गईं थीं। पुलिस ने कैसीनो में छापा मारा, लेकिन कैसीनो के असली मालिकों के नाम नहीं खोले। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी पुलिस का रवैया लचीला है। सबूत मिटाने के लिए गेस्ट हाउस पर बुल्डोजर चलाया गया था। यात्रा के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, शोभा बिष्ट, विमला सांगुडी, राधा आर्य, मीमांशा आर्या, गीता बहुगुणा, भगवती बिष्ट, जया कर्नाटक, अलका आर्य, सविता गुरुरानी, रत्ना श्रीवास्तव, राधा चौधरी, मोनिका सती, कमला तिवारी आदि रहे।
-- --
हर विधानसभा क्षेत्र में निकालेंगे न्याय यात्रा
हल्द्वानी। ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में महिलाओं के साथ उत्पीड़न बढ़ रहे हैं और दुख की बात है कि भाजपा से जुड़े नेताओं के नाम आरोपी में सामने आ रहे हैं। कहा कि अभी अंकिता भंडारी को न्याय, महिलाओं का उत्पीड़न, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस हर जिले में यात्रा निकाल रही है। बाद में हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी।