फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen furious with Kangana's statement gave Tahrir

कंगना के बयान से भड़के कांग्रेसियों ने दी तहरीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Congressmen furious with Kangana's statement gave Tahrir
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौंत के खिलाफ नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देते नैनीताल के कांग - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी को लेकर दिए विवादास्पद बयान से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कांग्रेसजनों ने कोतवाल प्रीतम सिंह को तहरीर सौंपी। कहा कि बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 1947 की आजादी भीख में मिली थी। असल आजादी साल 2014 में मिली है। तहरीर में कहा कि कंगना देश, कानून और उसकी संप्रभुता का सम्मान नहीं करती हैं। इससे पहले भी वह देश में नफरत फैलाने वाले कई बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। तहरीर देने वालों में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, भीमताल के ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, युवक कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरीश पपनै, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. रमेश पांडे, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट, सभासद पुष्कर बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed