फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen angry over not disclosing name of casino owner

Nainital News: कैसीनो मालिक के नाम का खुलासा न करने पर कांग्रेसी गुस्साए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congressmen angry over not disclosing name of casino owner
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। कैसीनो मालिक के नाम का आठ दिन बाद भी खुलासा न करने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने एसपी सिटी का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसपी सिटी हरबंस सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार को कांग्रेसी विधायक सुमित हृदयेश के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी के नहीं होने पर उन्होंने एसपी सिटी हरबंस सिंह का घेराव किया। कांग्रेसियों ने रिसॉर्ट के मालिक का नाम पूछा। एसपी सिटी ने जांच का हवाला दिया जिसके बाद विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, रिसॉर्ट की घटना के पीछे सत्ताधारी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों का हाथ है और इसी वजह से पुलिस मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं कर रही है। विधायक ने एक सप्ताह में खुलासा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, सुहेल सिद्दीकी, जाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, नीमा भट्ट, रवि जोशी, मुकुल बल्यूटिया, जगमोहन चिलवाल, शोभा बिष्ट, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, दीप पाठक, दीपा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed