फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress spreading confusion with Urban Naxalites

अर्बन नक्सल के साथ मिलकर भ्रम फैला रही कांग्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress spreading confusion with Urban Naxalites
सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली में शामिल सीएम।
कालाढूंगी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीएए से किसी देशवासी की नागरिकता छिनने वाली नहीं है, लेकिन कांग्रेस अर्बन नक्सल के साथ मिलकर भ्रम फैला रही है। देश के लोगों को विरोधियों की चाल से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा को विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए घर-घर जाकर सीएए की सच्चाई से अवगत कराना होगा
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 13 मिनट के भाषण में विरोधियों पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि सीएए के मामले में आम जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा ने प्रदेश में 300 रैलियां निकाली हैं। इन रैलियों में तीन से 15 हजार तक लोग शामिल थे।
विज्ञापन

देश को जब-जब जरूरत पड़ी है तो उत्तराखंड के जवान मैदान में उतरे हैं। सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब जनता भी जवाब देने के लिए तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेता सीता पट्टाभिरमैया के समक्ष गांधीजी ने कहा था कि देश का विभाजन हुआ है। यदि कोई उत्पीड़न का शिकार होता है तो उसे शरण देने के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध कराना होगा, लेकिन तत्कालीन सरकार गैंडों की तरह सोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कांग्रेस के लोग अर्बन नक्सल के साथ मिलकर सीएए का विरोध कर रहे हैं। विरोधी बताए कि किसी की नागरिकता सीएए से क्यों छिनेगी। देश के इमानदार और निर्भीक प्रधानमंत्री ने 370 जैसी 70 साल की बीमारी को कानून बनाकर एक झटके में समाप्त कर दिया।
सीएम के बिगड़े बोल, पूर्व प्रधानमंत्री को कहा बुजदिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक का विश्व के मुस्लिम देशों ने समर्थन नहीं किया, लेकिन विरोधी भड़काने में पीछे नहीं रहे। वहीं, 72 साल की बुजुर्ग महिला शाहबानो सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक का केस जीत गई, लेकिन उस समय बुजदिल प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने सदन से फैसले को पलट दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक का कानून सदन से पास कराकर मुस्लिम बहनों को न्याय दिया। तथाकथित धर्मनिरपेक्ष वादी और प्रगतिशील जब 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्णय का विरोध नहीं कर पाए तो सीएए के खिलाफ भ्रम फैलाने के लिए उतर गए हैं।
राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा
बोले, ‘भेड़ियों’ से देश को बचाएं
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि राहुल पार्टी का 135वां साल कोलकाता में मना रहे है और वहां सीएए का विरोध कर रहे हैं। ये (कांग्रेस) भेड़िए देश को नोचना और तोड़ना चाहते हैं। आम नागरिक ऐसे लोगों से सावधान रहे। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सीएए की सच्चाई से लोगों को अवगत कराएं। प्रदेश में 300 पीड़ित परिवार हैं। इनमें मुस्लिम भी हैं। ऐसे लोगों को नागरिकता दी जाएगी। सीएए नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है।
‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने वाले ही फैला रहे अस्थिरता
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो लोग कुछ महीने पहले ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगा रहे थे, वही लोग आज सीएए का विरोध कर देश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहे हैं। देश में हुए बंटवारे के बाद पाकिस्तान में अन्य धर्म के लोगों के साथ बड़ा दुर्व्यवहार हुआ। इधर, भारत में सभी धर्म और समुदाय के लोगों के साथ समान व्यवहार हुआ। दुनिया में भारत ही एक ऐसा उदारवादी देश है, जहां की जनता सताए हुए लोगों का संरक्षण देती है। उत्तराखंड में पड़ोसी देश तिब्बत के लोगों को भारत सरकार ने संरक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का भी काम किया। पारसी समुदाय के लोगों को सभी ने सताया, पर भारत ने शरण दी। रतन टाटा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। विश्व में इस्राइल के लोगों को गैस चेंबर बनाकर मार डाला, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने इस्राइली लोगों को सम्मान दिया। प्रधानमंत्री धार्मिक रूप से सताए लोगों को सीएए के रूप में संरक्षण दे रहे हैं।

वोटों के सौदागर कर रहे माहौल खराब : भगत
रैली के संयोजक विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बलवान होकर उभर रहा है। अमेरिका जैसा सुपरपावर मध्यस्थता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बुला रहा है। 370, 35ए हटाकर प्रधानमंत्री ने 70 साल का नासूर साफ कर दिया। तीन तलाक और राम मंदिर का रोड़ा भी हटाया। सीएए पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ित लोगों को शरण देने के लिए है, लेकिन वोटों के सौदागर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed