फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress's conch shell against the BJP government

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress's conch shell against the BJP government
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने विजय संकल्प एवं शंखनाद जनसभा के जरिये भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का संकल्प लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रोजगार पर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि उन्होंने तीन वर्ष के शासनकाल में 23 हजार युवाओं को नौकरी दी थी। भाजपा सरकार अगर अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में नौकरी पाने वाले 3200 युवाओं के नाम बता दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन

कई दिनों से टल रही कांग्रेस की जनसभा बृहस्पतिवार को हुई तो वरिष्ठ नेता पूरी तरह चुनाव तैयारी में दिखे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में बेरोजगारी बढ़ी है। युवा नौकरी के लिए परेशान हैं। 2022 में सरकार बनने पर सरकारी महकमों में रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर भर्ती की जाएगी। गौरादेवी, नंदादेवी कन्याधन योजनाएं फिर से शुरू की जाएंगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने के लिए दिल्ली में वकालत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तब प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 73 हजार से बढ़कर एक लाख 75 हजार रुपये वार्षिक पहुंच गई थी जिसे 2022 में सरकार बनने पर तीन लाख करने का संकल्प है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खनन प्रेमी की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्हें विकास और कल्याणकारी योजनाओं से कोई लेना देना नहीं है। रावत ने कहा कि अब 2022 में उत्तराखंड में और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री के रूप में दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने यशपाल आर्य की पार्टी वापसी को कांग्रेस के दिल के टुकड़े की वापसी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्यूरोक्रेसी का यह हाल है कि अफसर मंत्रियों तक के फोन नहीं उठाते। कोई भी छोटे से छोटा चुनाव हो लेकिन वोट प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही मांगे जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed