फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress rebels will not miss the pier house: Raj Babbar

कांग्रेस के बागी न घर के रहेंगे न घाट के : राजबब्बर

Mon, 13 Feb 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Mon, 13 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress rebels will not miss the pier house: Raj Babbar
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने कांग्रेस के बागियों और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बागी न घर के रहेंगे न घाट के। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करते हैं पर काम की बात नहीं करते। पीएम अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल के कारनामे लोगों को नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में राजबब्बर ने करायल चतुर सिंह मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री इन दिनों दूसरों की जन्मकुंडली देख रहे हैं और जनता उनकी कुंडली के बारे में समझ चुकी है।
विज्ञापन


ढाई वर्षों में पीएम का चेहरा जरूर चमक गया है। कहा कि प्रकाश जोशी ने बिना विधायक रहते हुए कालाढूंगी विधानसभा में 120 करोड़ के काम कराए। जनता ने अगर आशीर्वाद दिया होता तो 1200 करोड़ के काम हुए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रकाश के जीतने पर सीएम हरीश रावत और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से प्रकाश के लिए कुछ मांग लूंगा। कहा बीजेपी का मतलब है बी से बड़बोली, ज से जुमलेबाज और पी से पार्टी (बड़बोली जुमलेबाज पार्टी)। स्कैम का मतलब है स से संघ, सी से कारपोरेट सेक्टर, ए अमित शाह और एम से मोदी।

प्रकाश जोशी ने कहा कि विधायक कहते हैं कि उनका राजयोग है। इस बार मैं भी उन्हीं ज्योतिषी से मिला था जिनके पास विधायक बंशीधर भगत गए थे। ज्योतिषी ने कहा कि विधायक के ग्रहों की दशा, दिशा और चाल बदल गई है।

कहा 2012 में हार के बावजूद भी क्षेत्र में काम किया। मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग कालेज पर सहमति बन गई थी मगर भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया और सरकार को अस्थिर कर दिया। कहा कि जीतने पर इंजीनियरिंग कालेज के साथ ही हल्द्वानी विकासखंड को शिक्षा हब के रूप में विकसित किया जाएगा।


कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित जोशी ने कहा कि आपदा के समय प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की याद नहीं आई। चुनाव के चलते पीएम उत्तराखंड पर फोकस कर रहे हैं। इस दौरान सुमित्रा प्रसाद, भोलादत्त भट्ट, नीलू नेगी, संध्या डालाकोटी, संजय किरौला, दीपक बल्यूटिया, बीना जोशी, मोहन पाठक, भागीरथी बिष्ट, पंकज सुयाल, केदार पलड़िया, हर्षवर्धन पांडे, राजकुमार नेगी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed