{"_id":"65685b635a5362a9040f18a5","slug":"congress-mla-khushal-singh-adhikari-appeared-in-uttarakhand-high-court-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand High Court: हाईकोर्ट में पेश हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, बयान हुए दर्ज, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand High Court: हाईकोर्ट में पेश हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, बयान हुए दर्ज, जानिए मामला
Thu, 30 Nov 2023 03:23 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 30 Nov 2023 03:23 PM IST
सार
लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के निर्वाचन के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत में कांग्रेस विधायक से कई सवाल किए गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट में लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के निर्वाचन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। कांग्रेस विधायक इस दौरान अदालत में पेश हुए और उनके बयान दर्ज किए गए। वादी पक्ष की ओर से कई सवाल पूछे गए। यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार भाजपा नेता पूरन सिंह फर्त्याल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के चुनाव को चुनौती देते हुए कहा था कि खुशाल सिंह अधिकारी ने नामांकनपत्र भरने में कई तथ्यों को छिपाया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता की ओर से कांग्रेस विधायक के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की गई है।