{"_id":"659668a52d940fc763093fe2","slug":"congress-leader-ganesh-upadhyay-staked-claim-from-nainital-lok-sabha-seat-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता ने ठोंकी दावेदारी, अन्य दावेदारों में हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता ने ठोंकी दावेदारी, अन्य दावेदारों में हलचल तेज
Thu, 04 Jan 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:43 PM IST
सार
कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की है। कहा कि पार्टी ने टिकट दिया तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं ने दावेदारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी पेश की है। कहा कि पार्टी ने टिकट दिया तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की ओर से की गई दावेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह बड़े दाज्यू हैं। उनके साथ मैंने काम किया है। उन्हें टिकट दिया या पार्टी ने किसी दूसरे को टिकट दिया तो कांग्रेसी सिपाही की तरह उन्हें चुनाव लड़ाऊंगा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- ऊर्जा निगम को हादसे का इंतजार: हवा में झूल रहे बिजली के पोल; जिंदगी को न दे दें झटका, क्या बोले जिम्मेदार
विज्ञापन
बुधवार को कांग्रेसी नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने पीलीकोठी स्थित एक बरातघर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि वह 40 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने किसान, व्यापारियों, आम जनमानस की समस्याओं को सड़क से लेकर हाईकोर्ट तक उठाया है।