फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: electric poles swinging in the air in haldwani

ऊर्जा निगम को हादसे का इंतजार: हवा में झूल रहे बिजली के पोल; जिंदगी को न दे दें झटका, क्या बोले जिम्मेदार

Thu, 04 Jan 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में लगे बिजली के खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। कई पोल जर्जर हो चुके हैं तो कई गलकर गिरने के कगार पर हैं। सार्वजनिक स्थल, मुख्य मार्गों और विद्यालयों के नजदीक होने के बावजूद ऊर्जा निगम कोई सुध नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: electric poles swinging in the air in haldwani
बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में लगे बिजली के खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। कई पोल जर्जर हो चुके हैं तो कई गलकर गिरने के कगार पर हैं। कई जगह तो टूटकर हवा में झूल रहे हैं। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है। सार्वजनिक स्थल, मुख्य मार्गों और विद्यालयों के नजदीक होने के बावजूद ऊर्जा निगम कोई सुध नहीं ले रहा है। हद तो यह है कि विभागीय अफसरों के दफ्तर के निकट लगे पोल भी जर्जर हैं, फिर भी जिम्मेदार आंखें मूंदे हुए हैं। 

विज्ञापन

 

केस एक-

 

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय से चंद कदम दूर बिजली का पोल गल गया है। इसके बाद भी ऊर्जा निगम बेखबर है। यहां पोल के निचले हिस्से के गलने से क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन

 

केस दो-
कालाढूंगी रोड पर कुसुमखेड़ा में एसबीआई एटीएम के पास लगे पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह गल चुका है, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना है। इस पोल के पास दो कॉलोनियों को रास्ता जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन-
चोरगलिया रोड पर बिजली के दो पोल गलने और सपोर्ट सिस्टम टूटने पर हवा में लटक रहे हैं। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज के ठीक सामने हवा में झूल रहे ये जर्जर पोल दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

केस चार-
रेलवे बाजार में एक पोल अधिक बोझ होने और सपोर्ट सिस्टम टूटने से तिरछा होकर एक मकान की ओर झुक गया है जिससे रेलवे स्टेशन पर आवाजाही के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
 

खंभों पर लगा दिए पोस्टर-बैनर
हल्द्वानी और नैनीताल में ऊर्जा निगम के अधिकतर पोल में तारों का मकड़जाल बन गया है। बिजली के पोलों में निगम के तार तो हैं ही साथ ही इंटरनेट और टीवी केबिल के तार भी उलझे हुए हैं। निगम ने पिछले दिनों शहर के सभी इंटरनेट और केबिल प्रोवाइडरों को नोटिस भेजकर विद्युत पोलों से अपने तार हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कुसुमखेड़ा के पास एसबीआई एटीएम के सामने क्षतिग्रस्त पोल पर हालत में लगा है।

इस पोल पर भी व्यवसायिक विज्ञापन चस्पा हैं। पीलीकोठी स्थित कालाढूंगी रोड पर बिजली के पोल पर निजी संस्थान के पोस्टर-बैनर लगे हैं। कुसुमखेड़ा चौराहे के पास ऊर्जा निगम के पोल पर नेताओं और मंत्रियों के फ्लेक्स लगे हैं। यह हाल शहर के लगभग सभी खंभों का है।

क्या बोले जिम्मेदार
क्षतिग्रस्त पोल बदलने के लिए निविदाएं फाइनल हो गई हैं। जल्द ही क्षतिग्रस्त पोलों को बदला जाएगा। खंभों पर लगाई गई प्रचार सामग्री को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। 
-संजय कुमार तिवारी, विद्युत वितरण खंड, नगरीय हल्द्वानी

विभाग की ओर से खराब खंभों को बदलने की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। शिकायत मिलने पर पोल बदले जाएंगे। यदि कहीं पर पोल गले हैं ताे उन्हें बदल दिया जाएगा।  -डीडी पांगती, विद्युत वितरण खंड, ग्रामीण, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed