फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress.' Jai Hind Sabha. Haldwani. just. political. drama.

हल्द्वानी में कांग्रेस की जयहिंद सभा महज एक राजनीतिक नौटंकी : भगत

Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Congress.' Jai Hind Sabha. Haldwani. just. political. drama.
हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी की हल्द्वानी में जयहिंद सभा भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के नाम पर महज एक राजनीतिक नौटंकी है। यह वही कांग्रेस है, जिसने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के सबूत मांगकर भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठाए थे। कालाढूंगी बंशीधर भगत ने रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस सेना के सम्मान का ढोंग रच रही है। यह न केवल सेना का अपमान है बल्कि शहीद विधवाओं का भी तिरस्कार है जिनके मंगलसूत्र और सिंदूर आतंकियों ने छीना था। कांग्रेस की जयहिंद सभा को देश पाकिस्तान की हिंद यात्रा के रूप में देख रहा है। कहा कि कांग्रेस की दोहरी नीति देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। राहुल गांधी और उनके नेता ऑपरेशन सिंदूर को छोटी जंग कहकर सेना के शौर्य को कमतर आंकते हैं, दूसरी तरफ उनके प्रवक्ता और विधायक राफेल जैसे अत्याधुनिक युद्धक विमानों का अपमान करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछे और कहा कि बताएं कि क्या वह सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हमले के सबूत मांगने के लिए देश से माफी मांगेंगे। राफेल का अपमान करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed