{"_id":"63e13d56a4a6280c3d6624d9","slug":"congress-demonstrated-in-the-adani-case-chorgalia-news-hld4903531102-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अदाणी मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अदाणी मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामनगर में एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : RAMNAGAR
नैनीताल/रामनगर। हिडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी की कंपनियों के शेयरों के दामों में गिरावट के बाद कांग्रेसियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। रामनगर और नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मामले में कमेटी गठित कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
नैनीताल में सोमवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल एसबीआई की सीढ़ियों में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अदाणी को सहयोग कर देश का 80 हजार करोड़ रुपया डुबा दिया गया है। 67 सालों में फायदे में चल रही एलआईसी निजी हाथों में सौंप कर नुकसान झेल रही है। कई बैंकों का हजारों करोड़ रुपया अदाणी की कंपनियों में लगा है। ऐसी हालत में अगर बैंक दिवालिया हुआ तो देश को नुकसान झेलना होगा। धरना प्रदर्शन में के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश अधिकारी, कुंदन बिष्ट, मुकेश जोशी, ललित बोरा, बंटू आर्य, कमल जोशी, सरिता आर्य, भगवती बिष्ट, कैलाश आर्य, निर्मला, सचिन आदि थे।
रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पैठपड़ाव के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरीके से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की पूंजी निजी पूंजीपतियों की कंपनियों में लगाकर के बहुत बड़े घोटाले को अंजाम दिया है। एलआईसी का पैसा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में न लगाकर प्राइवेट कंपनियों को सौंपा गया है। इस दौरान चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, सभासद बिमला आर्य, सुमन जोशी, वीना रावत, सरिता टम्टा, किशोरी लाल, गिरधारी लाल, छात्रसंघ सचिव धीरज रावत, उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, यूथ प्रदेश महासचिव राहुल नेगी, आफाक हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी आदि रहे।