फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress created a ruckus after an objection was lodged on nomination of Congress authorized candidate Pushpa

Nainital: कांग्रेस प्रत्याशी नेगी के नामांकन पर लटकी तलवार तो दिनभर घमासान, कांग्रेसियों ने 3 घंटे काटा हंगामा

Tue, 12 Aug 2025 11:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:48 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज होने के बाद सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में खासा हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी आगबबूला हो गए।

विज्ञापन
Congress created a ruckus after an objection was lodged on nomination of Congress authorized candidate Pushpa
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज होने के बा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज होने के बाद सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में खासा हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी आगबबूला हो गए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे तक चली बहस के बाद चुनाव अधिकारी ने आपत्ति को आधारहीन मानते हुए नामांकन वैध घोषित कर दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दीपा दर्मवाल और कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत बहादुर सिंह नगदली ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस अधिकृत देवकी बिष्ट ने पर्चा भरा। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यहां एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल के पति एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कर दी। आपत्ति में संपत्ति संबंधी बिंदुओं के अलावा आधार कार्ड में फोटो स्पष्ट न होने और हस्ताक्षर मेल न खाने जैसी बातें शामिल की गईं थीं।

विज्ञापन

आपत्ति की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा हो गया जिसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए और जिला प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने कहा कि किसी भी अनुमोदक या प्रस्तावक की ओर से आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी। चुनाव अधिकारी को समस्त आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे, इसके बावजूद अनावश्यक रूप से प्रक्रिया में तीन घंटे लगा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र भाजपा के हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है। कहा कि वह जब से जिला पंचायत प्रत्याशी बनी हैं, तब से बहुत ज्यादा प्रेशर में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्या, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट लक्की, जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, जिला महामंत्री प्रकाश पाठक, गोपाल बिष्ट, सतीश नैनवाल, गोविंद बिष्ट, प्रशांत जोशी, धीरज बिष्ट सहित कई नेता और कार्यकर्ता रहे।

हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज होने के बाद हंगामा हुआ तो भारी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामे के दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत कार्यालय के प्रथम तल पर रोके रखा। पुलिस तीन घंटे तक हंगामे के दौरान मौके पर ही डटी रही।

 

 

नामांकन पत्रों की जांच संपन्न हो चुकी है। सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जिले में नव निर्वाचित 27 जिला पंचायत सदस्य इस चुनाव में मतदान करेंगे। - विवेक राय, चुनाव अधिकारी एडीएम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed