{"_id":"62af703d2965793a9709630a","slug":"congress-candle-march-in-lathi-charge-case-on-youth-protesting-against-agneepath-scheme-haldwani-news-hld4664471163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना का विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर लाठी चार्ज मामले में कांग्रेस के कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना का विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर लाठी चार्ज मामले में कांग्रेस के कैंडल मार्च
विज्ञापन
हल्द्वानी में युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा निकालें गये कैंडिल म
हल्द्वानी। दो दिन पहले हल्द्वानी में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और मुकदमे की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के आला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने उपवास के साथ ही कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।
रविवार को हल्द्वानी के नैनीताल मार्ग स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में कांग्रेसियों ने युवाओं के पक्ष में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रंजीत रावत, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल और जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल रहे। करीब तीन घंटे तक चले उपवास और धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने देर शाम करीब सात बजे से तिकोनिया चौराहे से नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक कैंडल मार्च भी निकाला। इस दौरान करीब पांच सौ लोगों की भीड़ ने शांतिपूर्ण तरीके से अग्निपथ योजना का विरोध करने और युवाओं के शांतिपूर्वक आंदोलन को समर्थन देने का संकल्प लिया।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार: यशपाल आर्य
कैंडल मार्च शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला बताया। नेता प्रतिपक्ष ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए का कहा कि बीजेपी युवाओं के सपनों को कुचलना चाहती है। केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए इसकी तुलना उन्होंने ब्रिटिशकालीन सरकार से की। उन्होंने युवाओं से जोश के साथ होश बरकरार रखने की भी अपील की। देश के युवाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ है।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना लागू कर राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही सरकार: माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अग्निपथ योजना को देश की आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। अग्निपथ योजना पर उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा सरकार चार साल की नौकरी के बाद युवाओं के उज्ज्वल और सफल भविष्य की गारंटी दे सकती है। युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन जारी रखेगी।
उत्तराखंडियों के बलिदान के इतिहास से खिलवाड़ कर रही सरकार: सुमित
अग्निपथ योजना लागू करके भारत सरकार भारतीय फौज में उत्तराखंड के वीरों का इतिहास दबाने की कोशिश में लगी हुई है। खुद ही उत्तराखंड को सैन्य धाम घोषित करने के बाद अब वहीं के युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरती केंद्र सरकार को इस काले कानून को वापस लेना होगा। कैंडल मार्च में मौजूद युवाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए हल्द्वानी विधायक ने युवाओं के साथ मिलकर सड़क पर ही नारे लगाने शुरू कर दिए। युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की।
उत्तराखंड के युवाओं के साथ बेमानी कर रही सरकार
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल और प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ बेमानी बताया। सरकार के फैसले की निंदा करते हुए सभी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को युवाओं के सपने तोड़ने में माहिर बताया।
यह पदाधिकारी और नेता रहे मौजूद
विधायक आदेश चौहान, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, गोविंद सिंह बिष्ट, दीप पाठक, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गोनिया, हरेंद्र बोरा, गोविंद सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह चिलवाल, जीवन सिंह कार्की, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रुद्रपुर मीना शर्मा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शशि वर्मा, महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, भगवती जोशी, भगवती बिष्ट, सहीमा सिद्दीकी, अलका पाल, प्रदेश महासचिव इंदु मान, सेवादल राजेंद्र दुर्गापाल, भगवती बिष्ट, सिराज सिद्दीकी, मयंक भट्ट, गुरप्रीत प्रिंस, कांग्रेस यूथ के हेमंत साहू आदि थे।