फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress burnt effigy of Union Minister Smriti Irani

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy of Union Minister Smriti Irani
रामनगर में रानीखेत रोड पर स्मृति ईरानी का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर/भीमताल/लालकुआं (नैनीताल)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी का जिलेभर में विरोध किया गया। कांग्रेसियों ने जगह-जगह स्मृति ईरानी का पुतला फूंका और इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि देश की संसद से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ की गई बयानबाजी निंदनीय है।
विज्ञापन

लोकसभा में ऐसे अशोभनीय दुर्व्यवहार के लिए स्मृति ईरानी को इस्तीफा देना चाहिए। सरकार से भी मांग की कि स्मृति ईरानी को केंद्रीय मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, डॉ. निशांत पपनै, सुमित शर्मा, सभासद विमला आर्य, पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, सरिता टम्टा, भुवन शर्मा, अनिल अग्रवाल खुलासा, विनय पड़लिया, जयपाल रावत, ताईफ खान, मोहम्मद अजमल, कृपाल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह,प्रेम जैन, पंकज पांडेय समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। उन्होंने स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के लिए अशोभनीय बयानबाजी करने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा आर्या, हेमा परगांई, निर्मला आर्या, गोपाल दत्त पलड़िया, खुशीराम, मनोज आर्य, रश्मि जीना, रीना आर्या, प्रेम राम, दीवान राम, पीसी नौगाई आदि मौजूद रहे।

लालकुआं में नगर कांग्रेस कमेटी ने स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शन किया और पुतला पूंका। इंटर कॉलेज तिराहे पर हुई सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 75 वर्षीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अभद्र व्यवहार कर संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने मोदी सरकार से मांग की कि तत्काल स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। कार्यक्रम में कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. निशांत पपनै, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, बीना जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, कमल दानू, मीना रावत, राधा दानू, अर्जुन सिंह, हेमवती नंदन दुर्गापाल, रवि शंकर तिवारी, उमेश कबङवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed