फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   con man took away inverter and battery

बिजली मैकेनिक बताकर इनवर्टर और बैटरी उठा ले गए

Sun, 24 Dec 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 24 Dec 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
con man took away inverter and battery
रामनगर में घटना की जानकारी देता पीड़ित महिला। - फोटो : Amar ujala
दो बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर स्वयं को बिजली मैकेनिक बताते हुए इनवर्टर और बैटरा पार कर दिया। जब पति घर पहुंचा तो चोरी होने का पता चला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ग्राम चोरपानी निवासी किशोर चंद्र जोशी ने बताया कि सुबह के समय उसके बच्चों के स्कूल से फोन आया कि उनके बच्चे की तबियत खराब है। इस पर वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्कूल चले गए। घर में उसकी मां मोहनी देवी और भाभी हेमा मौजूद थीं। इसी बीच दो युवक बाइक से घर आए और खुद को बिजली मैकेनिक बताया।
विज्ञापन


कहा कि इनवर्टर खराब होने की बात कहते हुए सही करने को कहा। दोनों महिलाओं ने सोचा कि इन दोनों को शायद किशोर ने भेजा हो। कुछ देर बाद दोनो युवकों ने कहा कि उनका इनवर्टर व बैटरा खराब हो गया है इसे दुकान ले जाकर ठीक करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने महिलाओं से एक हजार रुपये भी मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे ना होने की बात कही। इसके बाद एक युवक ने कान पर फर्जी तरीके से फोन लगाकर कहा कि आपका इनवर्टर व बैटरा खराब हो गया है आप दुकान पर आकर एक हजार रुपये दे जाना।


महिलाओ ने सोचा कि युवकों की किशोर से बात हो चुकी है। इस पर उन्होंने युवकों को इनवर्टर और बैटरा ले जाने दिया। कुछ देर बाद जब किशोर अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो उसकी मां व भाभी ने पूरा घटनाक्रम बताया। किशोर ने किसी भी मिस्त्री को घर ना भेजने की बात कही गई। किशोर ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed