फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   community health center has no electricity for eight days Halduchaud haldwani

सरकारी दावों का फ्यूज उड़ा: आठ दिन से अस्पताल अंधेरे में, सांसद के कहने पर ब्रिडकुल अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Thu, 11 Jul 2024 11:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:01 AM IST
सार

हल्दूचौड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकार के दावों को आईना दिखा रहा है। अस्पताल में सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर आठ दिन से खराब है जिस कारण मरीजों का टॉर्च की रोशनी में इलाज किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
community health center has no electricity for eight days Halduchaud haldwani
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करती रहे लेकिन हल्दूचौड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकार के दावों को आईना दिखा रहा है। अस्पताल में सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर आठ दिन से खराब है जिस कारण मरीजों का टॉर्च की रोशनी में इलाज किया जा रहा है। आठ दिन बाद जब मामला सांसद तक पहुंचाया गया तो संबंधित अधिकारियों ने जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। अब देखना यह है कि आखिर विभाग का जल्द कब असर करता है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सीएचसी हल्दूचौड़ में सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर खराब उम्मीद थी कि जल्द ही बिजली सप्लाई सामान्य हो गया था।

विज्ञापन


लोगों, मरीजों और डॉक्टरों को हो जाएगी लेकिन देखते-देखते आठ दिन बीत रोशनी में मरीजों का इलाज करने के लिए मजबूर हैं। बिजली नहीं होने के चलते पैथोलॉजी जांच समेत अन्य जांचें कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यूपीसीएल के अधिकारियों से जब बात की गई तो अधिकारियों ने निमार्णदायी संस्था ब्रिडकुल के अनुबंध का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: नगर निगम ने गुपचुप तरीके से बढ़ा दिया 15 प्रतिशत भवन कर, एक अप्रैल 2024 से किया लागू; ये हैं दरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बुधवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अजय भट्ट से वार्ता की। सांसद ने ब्रिडकुल के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया है।


ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल में आठ दिनों से बिजली नहीं है जिस कारण मरीजों का इलाज करने में दिक्कत आ रही है। ऊर्जा निगम को लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। विभाग की ओर से आठ दिनों से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
-डॉ. सुधीर कन्याल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed