फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Community College of the poet's workshop

कुुविवि के कम्युनिटी कालेज की कार्यशाला 

Sun, 27 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरा/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 27 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Community College of the poet's workshop
कुुविवि के कम्युनिटी कालेज की कार्यशाला  - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। कुविवि के अधीन संचालित कम्युनिटी कालेज की ओर से शनिवार को जैव प्रौद्योगिकी विभाग में उत्तराखंड के संदर्भ में कौशल शिक्षा विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी और विशिष्ट अतिथि जेएनयू के प्रो. पुष्पेश पंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. धामी ने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए रोजगारपरक शिक्षा की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यूजीसी की मदद से कम्युनिटी कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। विशिष्ट अतिथि जेएनयू के प्रो. पुष्पेश पंत ने प्रतिभागियों को हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट के बारे में बताया। उद्घाटन के बाद कार्यशाला को दो सत्रों में बांटा गया। पहले सत्र का मुख्य विषय औद्योगिक प्रतिभागिता में कौशल की जरूरत था। इस सत्र को मुख्य औद्योगिक सहभागी अशोका लीलेंड, दिव्यांशी इंटरनेशनल और क्लब महेंद्रा के विशेषज्ञों ने संबोधित किया।
विज्ञापन


द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, पीएचडी चैंबर, फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने युवाओं के कौशल विकास में कम्युनिटी कालेज की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिए। इस मौके पर डा. केके पांडे, कम्युनिटी कालेज के प्रधानाचार्य डा. पीसी तिवारी, कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, सहायक लेखाधिकारी पीसी आर्या, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. बीना पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed