फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commissioner Deepak Rawat took action against illegal construction during his visit to Ramgarh

Uttarakhand News: वन पंचायत की भूमि पर बन रहा था होटल, भ्रमण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश

Wed, 12 Nov 2025 11:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Nov 2025 11:41 AM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रामगढ़ ब्लॉक के दौरे के दौरान ग्राम सतौली में वन पंचायत भूमि पर अवैध होटल निर्माण का मामला पकड़ा। जांच में अनुमति न मिलने पर उन्होंने निर्माण स्थल की जेसीबी मशीनें सीज करने और चालान काटने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat took action against illegal construction during his visit to Ramgarh
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण और निरीक्षण किया। ग्राम सतौली के व्यक्ति ने गांव में एक होटल प्रोजेक्ट का निर्माण वन पंचायत की भूमि पर होने की शिकायत की थी। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को वन पंचायत भूमि की पहचान करने को कहा। पता चला कि निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई है। इस पर उन्होंने निर्माण स्थल पर मौजूद जेसीबी मशीनें सीज करने और आवश्यक चालान करने के निर्देश दिए।

 

स्कूटी फिसली...प्राधिकरण जेई को कारण बताओ नोटिस
भीमताल–भवाली मार्ग से गुजरते समय एक निर्माण स्थल के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला की पिछले एक माह में लगभग 17 दोपहिया निर्माण मलबे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। कमिश्नर ने सचिव प्राधिकरण को तत्काल जांच करने और जेई प्राधिकरण को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने निर्माण करने वाले कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए। इस दौरान सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ला, एसडीएम नवाजिश खलीक, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, लोनिवि के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

नौ सीटर वैन में 23 बच्चे, वाहन सीज
भ्रमण के दौरान एक निजी विद्यालय की 9 सीटर वैन में 23 बच्चे ले जाते देखने पर कमिश्नर ने तत्काल वाहन को सीज करने और चालक का लाइसेंस जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed